मोती खोजने निकला हूँ
सागर का रास्ता पकड़कर
उसके तट पर खड़ा हूँ
संशय में हूँ...............
सोचता हूँ यहीं खड़े -२
कोई मोती बहकर आ जाये
अन्दर पानी में घुसना नहीं चाहता
कुछ भय है कुछ प्रमाद
पर क्या किनारे खड़े रहकर
किसी को कुछ मिला है.....
नहीं!!!!!!!!!!
मोती के लिए सागर में
गोता तो लगाना ही पड़ेगा......!
No comments:
Post a Comment